उपायुक्त / कलेक्टर
उपायुक्त का संदेश
जिला प्रशासन, रोहतक
जिला प्रशासन, रोहतक द्वारा प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, ग्रामीण विकास, जनकल्याण एवं नागरिक सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में जिले के बहुआयामी विकास हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सुशासन एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न नवाचार एवं जनहितकारी पहलें लागू की जा रही हैं।
जिला वेबसाइट का शुभारंभ
इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में जिला रोहतक की आधिकारिक वेबसाइट प्रारंभ की गई है, जो नागरिकों, सरकारी विभागों तथा अन्य संबंधित पक्षों के लिए एक समग्र डिजिटल मंच के रूप में कार्य करेगी।
यह वेब पोर्टल जिला प्रशासन एवं आमजन के मध्य एक प्रभावी संवाद माध्यम के रूप में तैयार किया गया है, जिसके माध्यम से निम्नलिखित जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी:
- जिला प्रशासन संबंधी जानकारी
- विभिन्न सरकारी विभागों की जानकारी
- जनसेवाएँ
- कल्याणकारी योजनाएँ
- महत्वपूर्ण अधिसूचनाएँ
- आपातकालीन सूचनाएँ
- जिले की विकासात्मक गतिविधियाँ
पोर्टल के उद्देश्य
इस वेबसाइट का उद्देश्य:
- नागरिकों को प्रामाणिक एवं अद्यतन जानकारी उपलब्ध करवाना।
- प्रशासन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही को बढ़ावा देना।
- सुशासन में जनभागीदारी सुनिश्चित करना।
- ई-गवर्नेंस एवं डिजिटल सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना।
- सरकारी सेवाओं एवं सूचनाओं की सुलभ पहुँच सुनिश्चित करना।
जनसहभागिता एवं सुझाव
जिला प्रशासन का विश्वास है कि सुशासन एवं सेवा वितरण में सुधार हेतु जनसहभागिता एवं रचनात्मक सुझाव अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। अतः नागरिकों से अनुरोध है कि वे वेबसाइट एवं जनसेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु अपने बहुमूल्य सुझाव एवं विचार साझा करें।
इस पोर्टल को अधिक उपयोगी, सरल, सुलभ एवं जनहितकारी बनाने हेतु निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।
श्री सचिन गुप्ता, आई.ए.एस.
उपायुक्त, रोहतक